न्याय की आस में महिला ने तहसील में शुरू किया अनशन
जागरण संवाददाता महोबा पति की मौत के बाद उसका दोस्त घर आता रहा। उसने दिवंगत की पत्नी
जागरण, संवाददाता, महोबा : पति की मौत के बाद उसका दोस्त घर आता रहा। उसने दिवंगत की पत्नी को शादी का झांसा देकर उससे ट्रक खरीदने के बहाने चार लाख रुपये ऐंठ लिए। उसका शारीरिक शोषण करता रहा। न तो उसने शादी की और न ही पैसे वापस हुए। पुलिस को सूचना के बाद भी कुछ न हुआ तो महिला ने परिवार सहित सदर तहसील में अनशन शुरू किया है।
थाना कबरई क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने बताया कि कस्बा कबरई के एक मोहल्ले के निवासी युवक के उसके पति से घनिष्ठ संबंध थे। इसी बहाने वह घर आता जाता रहता था। पति की मृत्यु के बाद विवाद का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बताया कि ट्रक खरीदने का प्रलोभन देकर दो वर्ष पहले चार लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद न तो ट्रक आया और न ही उसके रुपए वापस मिले। महिला का आरोप है कि वह रुपए वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देता है। बताया कि कई बार शादी की बात कहकर उसके सादे कागज में अंगूठा लगवा लिया। पांच नवंबर की शाम सात बजे भी घर आकर उसने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि पुलिस को सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और इसी से मजबूर होकर वह धरना देने को मजबूर है। पीड़िता ने न्याय न मिलने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है।