दोनों सागर की बीच बनेगा आइ लव महोबा सेल्फी प्वाइंट
जागरण संवाददाता महोबा महोबा की प्राचीन धरोहरों को नया लुक दिया जा रहा है। नए साल की पूव
जागरण संवाददाता, महोबा : महोबा की प्राचीन धरोहरों को नया लुक दिया जा रहा है। नए साल की पूर्व संध्या पर एक कीरत सागर और मदनसागर तट के बीच सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है। यहां आइ लव महोबा लिखे शब्दों को बाहर से मंगाया गया है। इस रात की रंगीन रोशनी में और भी दिलकश लगेंगे। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
शहर में नए साल पर नगर पालिका की ओर से एक सेल्फी प्वाइंट तैयार हो रहा है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने इसके लिए खास दिल्ली से आइ लव महोबा लिखे शब्दों की प्लेट दिल्ली से मंगाने के निर्देश दिए थे। इन्हें बुधवार को मंगा लिया गया। यह सेल्फी प्वाइंट मदनसागर और कीरतसागर तट के बीच तैयार किया गया है। इसमें कई रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। रात को यहां का नजारा देखते ही बनेगा। इन शब्दों की प्लेटों को एक लाख की कीमत से मंगाया गया है। यह अक्षर करीब छह इंच मोटाई में हैं। दीवारों पर उकेरी जा रहीं विरासतों की तस्वीर
कीरतसागर और मदनसागर तट के किनारे की दीवारों में महोबा जिले की प्राचीन धरोहरों के चित्र उकेरे जा रहे हैं। इनमें रहेलिया सूर्य मंदिर, आल्हा-ऊदल, अन्य कस्बों की प्राचीन धरों के चित्र शामिल हैं। इन्हें उकेरने के पीछे मंशा यह है कि इससे साफ सफाई बनी रहेगी। यह सारा काम गुरुवार की शाम तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।