धूमधाम से निकली भगवान की जल विहार शोभायात्रा
संवाद सहयोगी, कुलपहाड़: जल विहार मेला महोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान के विमानों की भव्य शोभा
संवाद सहयोगी, कुलपहाड़: जल विहार मेला महोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान के विमानों की भव्य शोभा यात्रा नगर पंचायत की देखरेख में बैण्ड बाजों व घोड़ों के नृत्य के साथ बड़े धूमधाम निकाली गयी।
यात्रा में नगर के आधा दर्जन से अधिक विभिन्न भगवानों के विमान एकत्रित होकर, मेला जलविहार के संरक्षक कुंवर गोबिन्द ¨सह जूदेव के दरवाजे से प्रारम्भ होकर नगर पंचायत, किशोरगंज गल्ला मण्डी, बाजार, पुरानी तहसील रोड होते हुये बड़े तालाब में पहुंची। जहां भगवान कृष्ण के विमानों का जलविहार कराने व पूजन अर्चन के बाद वापस अपने अपने मन्दिरों में यथास्थान विमान रखे गये। इस शोभायात्रा में नगर के साथ साथ आसपास गांव के लोग हजारों की संख्या में शामिल हुये।
इसके अलावा नगर पंचायत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रारम्भ कराया गया। जो एक सप्ताह तक चलेगा। शोभायात्रा के बाद प्रथम दिन रात्रि में आल्हा गायन (चन्द्रभान भेड़ी जलाल पुर एवं छोटू खरेला के बीच) सम्पन्न हुआ। जिसमे श्रोताओं ने आनंद उठाया।
इसके अलावा जल विहार महोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के मेला ग्राउण्ड मुख्य बाजार में मेला का आयोजन किया जाता है, जो 15 से 20 दिन तक चलेगा। ये मेला चन्देल काल से निरन्तर लग रहा है। जिसकी पूरी मेला की व्यवस्था व दुकानदारों को जमीन बिजली पानी की फ्री व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा कराई जाती है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु सीओ ने बताया कि कुलपहाड़ पुलिस के अलावा अन्य थानों की पुलिस की भी ड्यूटी की व्यवस्था की गई है। महिला पुलिस भी तैनात रहेगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंश नारायण ¨सह ने बताया कि प्रशासन की कड़ी चौकसी में मेला आयोजित होगा उपद्रवियों को छोड़ा नहीं जाएगा।