मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक
जासं महोबा पुलिस ने बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Jan 2021 05:20 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 05:20 PM (IST)
जासं, महोबा : पुलिस ने बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया। इसमें बेटियों को कई जानकारियां दी गईं।
नोडल अधिकारी मिशन शक्ति निरीक्षक रचना सिंह टीम के साथ अखंड इंटर कॉलेज, कबरई पहुंची। छात्राओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जानकारी दी। उन्हें हेल्पलाइन नंबर- 1090, 1098, 181,112,1076 आदि की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हे साइबर अपराध एवं महिला कानूनों के बारे में बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें