13 लोगों से वसूला 2400 रुपये का जुर्माना
जासं महोबा जिले भर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी लोग नियमों का पालन करने के
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 06:20 PM (IST)
जासं, महोबा : जिले भर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बाद भी लोग नियमों का पालन करने के प्रति गंभीर नजर नही आ रहे हैं। और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
एसपी सुधा सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में मुख्य बाजार, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, ढाबों आदि जगहों पर पैदल गश्त करके संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिग की। साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत करते हुए मास्क का प्रयोग व दो गज की दूरी सहित शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 39 ई-चालान किए गए। वहीं कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर 13 व्यक्तियों से 2400 रुपये शुल्क वसूला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें