चरखारी निवासी छतरपुर मप्र के पूर्व विधायक जगदंबा प्रसाद के निधन पर जताया शोक
चरखारी निवासी छतरपुर मप्र के पूर्व विधायक जगदंबा प्रसाद के निधन पर जताया शोक
चरखारी निवासी छतरपुर मप्र के पूर्व विधायक जगदंबा प्रसाद के निधन पर जताया शोक
संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): चरखारी निवासी छतरपुर मप्र के पूर्व विधायक जगदंबा प्रसाद निगम का शनिवार को निधन हो गया था। वह कस्बा के कजियाना मोहल्ला के रहने वाले थे। कई साल से छतरपुर कस्बा में ही निवास बना रखा था। उनके निधन पर विधायक सहित अन्य लोगों ने शोक जताया।
मध्य प्रदेश में महोबा चरखारी का नाम रोशन करने वाले जगदंबा प्रसाद निगम 1952 में चरखारी से छतरपुर जनपद में अपना निवास बना कर राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। चरखारी विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर उन्होंने अपना निवास छतरपुर कस्बा में ही बना लिया था। बुंदेलखंड सबसे बड़ी रियासत रही चरखारी में पांच तहसील थीं, जिसमें महाराज नगर, जुझार नगर ,चंदला ईसानगर थी। बिंध्य प्रदेश रियासत खत्म होने के बाद चरखारी तहसील को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद में मिलाया गया। चार तहसीलें मध्यप्रदेश छतरपुर जनपद में शामिल हो गई थीं। पेशे से वकील जगदंबा प्रसाद निगम ने चरखारी छोड़ जन सेवा के तहत छतरपुर में अपना निवास बना लिया था। रहे एडवोकेट जगदंबा प्रसाद निगम 1977 /1985 /1990 में छतरपुर विधानसभा से तीन वार विधायक बने थे। 20 फरवरी 1928 को जन्मे बाबूजी पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। जिन्हें शनिवार को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चरखारी के निवासी सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जीतेन्द्र सिंह सेंगर, पालिकाध्यक्ष मूलचंद अनुरागी, अरविंद सिंह सेंगर, उर्मिला सिंह ने शोक व्यक्त किया है।