आठ लोगों का ई-चालान, वसूला 3300 रुपये जुर्माना
जासें महोबा एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 05:18 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 05:18 PM (IST)
जासें, महोबा : एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र के मुख्य बाजार, धार्मिक स्थल, बस स्टैंड, ढाबों आदि जगहों पर गश्त कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिग की। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए मास्क का प्रयोग करने व शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की गई। महिला पुलिस चौकी चरखारी की उपनिरीक्षक नीलम यादव ने गश्त कर बालिकाओं, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उधर यातायात नियमों के उल्लंघन पर आठ वाहनों के ई-चालान किए गए। कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 18 व्यक्तियों से 3300 रुपये शुल्क वसूला गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें