नियमों के उल्लंघन पर काटे 42 वाहनों के ई-चालान
जागरण संवाददाता महोबा एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 04:55 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 04:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा: एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त कर गतिविधियों पर नजर रखी। साथ ही लोगों को यातायात व कोरोना नियमों का पालन करने को कहा गया।
शराब की दुकानों का निरीक्षण कर सेल्समैन को जरूरी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही होटल, ढाबों, मुख्य बाजार व सार्वजनिक स्थानों में जाकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों को चेक किया गया। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 42 वाहनों के ई-चालान किए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें