गर्मी के चलते बिगड़ी हालत दो वृद्धों की मौत
महोबा गर्मी इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है। सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगती है और देर शाम तक गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल हो रहे है। तापमान में दिन प्रतिदिन इजाफा होने से लोगों को घर के अंदर भी सुकून नहीं मिल रहा है। गर्मी के चलते उल्टी व तेज बुखार से हालत बिगड़ने पर दो वृद्धों की उपचार दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम तापमान 2
जागरण संवाददाता, महोबा : गर्मी इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है। सुबह से ही आसमान से आग बरसने लगती है और देर शाम तक गर्म हवाएं चलने से लोग बेहाल हो रहे है। तापमान में दिन प्रतिदिन इजाफा होने से लोगों को घर के अंदर भी सुकून नहीं मिल रहा है। गर्मी के चलते उल्टी व तेज बुखार से हालत बिगड़ने पर दो वृद्धों की उपचार दौरान मौत हो गई।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। कोतवाली चरखारी क्षेत्र के अकठौहा गांव निवासी 62 वर्षीय बाबूलाल व 70 वर्षीय गेंदारानी निवासी जुझारनगर मप्र को बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित होने के कारण जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही दर्जनों की संख्या में मरीज सरकारी व निजी अस्पताल में अपना उपचार कराने को भर्ती है।