कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सुनें समस्याएं
जागरण संवाददाता महोबा शहर के एक होटल में गुरुवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से एक
जागरण संवाददाता, महोबा : शहर के एक होटल में गुरुवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से एक कार्यक्रम किया गया। इसमें नवनियक्त पदाधिकारियों एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों से वार्ता की गई। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव प्रदीप नरवाल व विशिष्ठ अतिथि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल राय मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारी पार्टी न्याय पंचायत स्तर तक खड़ी हो चुकी है। तैयारी है अब गांव गांव में बूथ बूथ तक जाया जाए। सभी कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे और कैसे 2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ा जाए। कैसे कांग्रेस को जमीन पर पहुंचाया जाए यह चर्चा करें। जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनें। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया, महिला जिलाध्यक्ष शकीला बानो, केपी सेन, विनय पाल सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।