26 को होगी प्रतियोगिता
महोबा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बालक
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 06:19 PM (IST)
महोबा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगी। सुबह सात बजे से प्रारंभ होनी वाली दौड़ प्रतियोगिता स्टेडियम में होगी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र ने बताया कि सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाना है। जासं
कोतवाली का किया निरीक्षण
महोबा: एसपी सुधा सिंह ने थाना कार्यालय में अभिलेखों सहित, विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रखरखाव, माल-खाना, शस्त्रागार व महिला हेल्प डेस्क आदि का अवलोकन किया। थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर, बैरक, मेस व शौचालय आदि की सफाई का निरीक्षण किया। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें