Move to Jagran APP

दावेदारों की ऊहापोह खत्म, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी

जागरण संवाददाता महोबा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से दोबारा भी आर

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 04:59 PM (IST)
दावेदारों की ऊहापोह खत्म, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी
दावेदारों की ऊहापोह खत्म, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी

जागरण संवाददाता, महोबा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से दोबारा भी आरक्षण चार्ट तैयार कर अंनतिम सूची जारी की गई है। इसमें ग्राम पंचायत प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों की सीटों का आरक्षण आवंटन कर दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शासन स्तर से पहले ही आरक्षण तय किया जा चुका है। इस बार जारी आरक्षण में पहले की अपेक्षा काफी सीटों में बदलाव हो गया है। सबसे अधिक सीटों में आरक्षण बदलाव पनवाड़ी और जैतपुर ब्लाक में देखने को मिला है।

loksabha election banner

क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए जारी आरक्षण इस प्रकार है। जैतपुर ब्लाक में 79 सीटों में से अनुसूचित जाति महिला के लिए आठ सीट, अनुसूचित जाति के लिए 14, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सात, पिछड़ा वर्ग के लिए 14, महिला के लिए 12 और 24 अनारक्षित हैं। पनवाड़ी ब्लाक में 79 सीटों में आठ अनुसूचित जाति महिला, 15 अनुसूचित जाति, सात पिछड़ा वर्ग महिला, 14 पिछड़ा वर्ग, 12 महिला सीट व 23 अनारक्षित की गई हैं। चरखारी ब्लाक में 57 सीटों में से पांच अनूसूचित जाति महिला, नौ अनूसूचित जाति, पांच पिछड़ा वर्ग महिला, 10 पिछड़ा वर्ग, नौ महिला सीट और 19 अनारक्षित हैं। कबरई ब्लाक में 130 सीटों में 12 अनुसूचित जाति महिला, 23 अनुसूचित जाति, 12 पिछड़ा वर्ग महिला, 23 पिछड़ा वर्ग, 20 महिला सीट और 40 अनारक्षित रखी गई हैं। ब्लाक प्रमुख आरक्षण

- चरखारी ब्लॉक प्रमुख सीट पिछड़े वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। - जैतपुर ब्लॉक प्रमुख सीट पिछड़े वर्ग के लिए। - कबरई ब्लॉक प्रमुख सीट अनारक्षित है। - पनवाड़ी ब्लॉक प्रमुख सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए। ग्राम पंचायत प्रधान पद आरक्षण पनवाड़ी ब्लाक पनवाड़ी ब्लाक की पंचायत चौका, बुढ़ेरा, रिछा, कनकुआं, बिजरारी में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हैं। मड़वारी, बेंदौ, कोहनिया, काशीपुरा, अमानपुरा, लोहारगांव, दुलारा, लोधीपुरा, भुजपुरा, विजयपुर की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। नकरा, महुआ इटौरा, दादरी, उमरई, फदना, शेरगढ़ सीट पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। सिलालपुरा, स्योढ़ी, कोटरा, सलैयाखालसा, तुर्रा मुहार, बम्हौरी कुर्मिन, नगाराघाट, रिवई, घुटई, दिदवारा, बरेंडा बुजुर्ग, गाड़ो सीट पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित है। तेईया, भरवारा,धवार, लिलवां, लौलारा, रुरीकलां, सौरा, किल्हौवा, महोबकंठ, अलीपुरा, पिपरी सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। पनवाड़ी, देवगनपुरा, तेली पहाड़ी, खैरोकला, बागौल, गुगौरा, कोनिया, नटर्रा, बहादुरपुर कलां, नेकपुरा, चुरारी, अंडवारा, टोलापांतर, मसूदपुरा, जखा, टिकरिया, परापांतर, पहाड़िया, नैपुरा, लिघौराखुर्द सीट आनारक्षित है। ग्राम पंचायत प्रधान पद आरक्षण कबरई ब्लॉक रैपुरा खुर्द, सुकौरा, कालीपहाड़ी, लुहेड़ी, सिजरिया, इमिलिया, नथूपुरा सीट अनुसूचित जाति महिला। सुरहा, बीला दक्षिण, सिरसी खुर्द, शाहपहाड़ी, पचपहरा (ति.), कौहारी, सिजवाहा, बम्हौलीकाजी, पचपहरा, बरातपहाड़ी, सलारपुर, मामना, चुरबुरा, मझलवारा अनुसूचित जाति। पहरा, मकरबई, सिघनपुर बघारी, बिलखी, ढिकवाहा, बन्नी, लिलवाही, टीकामऊ, मिरतला सीट पिछड़ा वर्ग महिला। श्रीनगर, ग्योढ़ी, ननौरा, कहरा, छानीकला, खन्ना, परसहा, उटियां, अतरारमाफ, दमौरा, रतौली, अटघार सीट पिछड़ा वर्ग। बिलरही, मवई, ज्योरइयां, तिदौली, बसौरा पिछड़ा वर्ग। पिपरामाफ, रिवई सुनैचा, चिचारा, बिलवई, भंडरा, छिकहरा, लमौरा, बहिगा, उरवारा, कबरई देहात, घरौन, गुगौरा, सिचौरा, पवा, मोचीपुरा, पसवारा महिला सीट। मवईखुर्द, सिरसी कलां, गंज, रैपुराकलां, गहरा, पुरा, बरा, करहराकलां, बरबई, कैमाहा इमिलिया, ढहर्रा, खम्हरिया, बबेड़ी, कुलकुआं, बरभौली, तिदुही, कैमाहा, रैबारा, डिगरिया, जुझार, कुम्हरौड़ामाफ, महेवा, खरका, सिजहरी, चितैया, पलका, अकबई, चांदौ, किड़ारी, बीजानगर, ढड़हतमाफ सीट अनारक्षित है। ग्राम पंचायत प्रधान पद आरक्षण चरखारी ब्लॉक सूपा, जरौली, बमरारा, नौसारा, सालट अनुसूचित जाति महिला। पहरेथा, खरेला देहात, गौरहारी, लुहारी, अंघौरा, अकठौहां, गोरखा, गुढ़ा अनुसूचित जाति। बम्हौरीकलां, भटेवराकलां, नटर्रा, बम्हौरीबेलदारन, बृजपुर पिछड़ा वर्ग महिला। रिवई, कुआं, बसौठ, कमलखेड़ा, कीरतपुरा, चंदौली, जतौरा, इमिलियाडांग, सलुआ, सोहजना पिछड़ा वर्ग। पड़ोरा, बरदा, पवारी, टोलासोयम, पुन्नियां, अस्थौन, स्वासामाफ, बारी महिला सीट। ऐंचाना, बराएं, पाठा, फतेहपुर, बैहारी, कनेरा, पुपवारा, कुरौराडांग, कुसरमा, सबुआ, कुड़ार, करहराखुर्द, बगरौन, बपरेथा, नरेड़ी, बल्लाएं आनारक्षित हैं। ग्राम पंचायत प्रधान पद आरक्षण जैतपुर ब्लॉक बिजौरी, कुढ़ई, गुढ़ा, बिहार, टिकरिया जैतपुर अनुसूचित जाति महिला। जैतपुर, अजनर, महुआबांध, आरी, पुरवा जैतपुर, चमरुआ, कैथोरा, सगुनियामाफ, खिरिया कला, ननवारा अनुसूचित जाति। सुगिरा, लाड़पुर, लेवा, कुलपहाड़ ग्रामीण, नगाराडांग, स्यावन पिछड़ा वर्ग महिला। मुढ़ारी, बड़खेरा, कमालपुरा, बड़ेराखुर्द, छितरवारा, रामूपुरा, बगवाहा, खमा, पुरवा पनवाड़ी, बछेछर खुर्द, बछेछक कलां, लड़पुरा पिछड़ावर्ग। गंज, इंद्रहटा, बुधवारा, सलैया माफ, पचारा, धवर्रा, महेवा, रजपुरा, मौहारी जैतवारा महिला सीट। रजौनी, सतारी, बघौरा, रगौलिया बुजुर्ग, मंगरौल कला, थुरट, मवइया, तमौरा, मगरिया, बुधौरा, बम्हौरी खुर्द, भदरवारा, सीगौन, भटेवरा खुर्द, बौरा, रावतपुरा खुर्द, सिरमौर, अकौना, भगारी, ठठेवरा अनराक्षित हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आरक्षण खन्ना क्षेत्र पिछड़ा वर्ग, ग्योढ़ी अनारक्षित, रिवई अनुसूचित जाति, गौरहारी पिछड़ा वर्ग महिला, पनवाड़ी अनुसूचित जाति महिला, बैंदो अनुसूचित जाति, रूरीकलां अनुसूचित जाति महिला, जैतपुर महिला सीट। अजनर सीट अनारक्षित, मुढ़ारी अनारक्षित, सूपा पिछड़ा वर्ग, श्रीनगर अनारक्षित, सिजहरी महिला सीट, पसवारा सीट अनारक्षित की गई है।

अनंतिम आरक्षण सूची को ब्लाक स्तर पर चस्पा कर दिया गया है। इसके लिए आपत्तियां 20 से लेकर 23 मार्च तक ली जाएंगी। आपत्तियां लोग डीएम कार्यालय, पंचायतराज विभाग और ब्लाक कार्यालय में दे सकते हैं। इनका निस्तारण 24,25 मार्च को होगा। 26 मार्च को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

संतोष कुमार, डीपीआरओ महोबा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.