ब्रजेश अध्यक्ष तो विजय बने महामंत्री
जासं महोबा शुक्रवार को अग्रवाल समाज की बैठक संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता मुरारीलाल अग्रवाल की
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 06:34 PM (IST)
जासं, महोबा : शुक्रवार को अग्रवाल समाज की बैठक संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता मुरारीलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें ब्रजेश मित्तल को अग्रवाल समाज का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अरविद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, विजय अग्रवाल को महामंत्री व मनोज अग्रवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष ब्रजेश मित्तल ने बताया कि आगामी सात अक्टूबर को महाराज अग्रसेन की जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान राहुल, सौरभ, संतोष, कैलाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें