Move to Jagran APP

महोबा के माजसेवी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता महोबा बीते दिनों लखनऊ में आयोजित हुए बुंदेली महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 11:16 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 11:16 PM (IST)
महोबा के माजसेवी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित
महोबा के माजसेवी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, महोबा : बीते दिनों लखनऊ में आयोजित हुए बुंदेली महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के समाजसेवी को सम्मानित किया है। इस पर उनके स्वजन व जिले के लोगों ने खुशी जाहिर की है।

loksabha election banner

जिले के कुन्हेटा ग्राम निवासी समाजसेवी विश्वनाथ सिंह कस्बा श्रीनगर स्थित बुंदेलखंड महाविद्यालय में उप प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। 21 नवंबर को लखनऊ में आयोजित हुए बुंदेली महोत्सव में उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व हमीरपुर-महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने उन्हें बुंदेलखंड रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। विश्वनाथ सिंह ने बुंदेली लोक कला के संवर्धन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किए है और समाजसेवा के कार्य में भी वह अग्रणी भूमिका निभाते है। साहित्य पर कई लेख भी उनके द्वारा लिखे जा चुके है। इसी को लेकर बेहतर काम के लिए उन्हें यह सम्मान मिला। अनुरागिनी संस्था अध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे। सुगिरा में आयोजित हुआ आयुर्वेदिक कैंप

ग्राम सुगिरा में आयुर्वेदिक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें आयुर्वेद की महत्ता पर जानकारी देने के साथ ही दवाओं का निशुल्क वितरण भी किया गया।

आयुष मंत्रालय के निर्देश पर आयुर्वेद को बढ़ावा देने व प्रचार प्रसार के लिए लगातार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित कैंप में विभिन्न प्रकार के रोगों की दवा का वितरण किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी अमित कुमार श्रीवास ने मरीजों को रोगों के प्रति जागरूक करने व आयुर्वेदिक पद्धति को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की विशेषता बताई। साथ ही इसके महत्व के बारे में भी बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.