भाजपा का किसान प्रेम छलावा, कर्जमाफी धोखा : अखिलेश
जागरण संवाददाता, महोबा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार
जागरण संवाददाता, महोबा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर सियासी तीर चलाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का किसान प्रेम छलावा और कर्जमाफी धोखा है। दोपहर करीब सवा एक बजे खजुराहो से कार से करहराकला गांव पहुंचे अखिलेश ने यहां मृतक किसानों के परिवारीजन को 25-25 हजार रुपये की नकद धनराशि दी। साथ ही एक-एक लाख रुपये और देने का भरोसा दिया।
बताते चलें कि करहराकला गांव निवासी राजबहादुर श्रीवास के पिता गजराज पर कर्ज था। साथ ही चार एकड़ भूमि में बोई गई फसल ओलावृष्टि में तबाह हो गई थी। दो बेटियों प्रीती (19) व बबली (18)की शादी भी सात जून को होनी थी। राजबहादुर ने आर्थिक तंगी के चलते बीती सात मार्च को घर में खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। इसी गांव के ठाकुरदास (40) ने भी आग लगाकर खुदकशी कर ली थी। इस दौरान पुष्पेंद्र ¨सह यादव ममना, पूर्व जिलाध्यक्ष अजयराज यादव, जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, जितेंद्र यादव, कमलेश पालीवाल, पूर्व विधायक अंब्रेश कुमारी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।