खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो गंभीर
जागरण संवाददाता महोबा रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2021 05:31 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
लौड़ी तिगैला निवासी 21 वर्षीय रोशन, साथी कुम्ड़ौरा निवासी महेंद्र के साथ बाइक से सोमवार को कबरई जा रहे थे। किड़ारी रेलवे क्रासिग के पास खड़े ट्रक में बाइक टकरा गई। इससे दोनों लोग गंभीर लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से रोशन को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, ग्राम मगरिया निवासी रेखा सड़क पार कर रही थी। बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सुभाष नगर निवासी रजनी भी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। मुख्यालय निवासी अरहन साइकिल से घर जा रहे थे। वाहन को साइड देते समय वह गिरकर घायल हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें