पंचायतों में पहुंचा भारत माता का रथ
संवाद सहयोगी कबरई (महोबा) स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महो
संवाद सहयोगी, कबरई (महोबा): स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत कबरई ब्लाक के 82 ग्राम पंचायतों में भारत माता का रथ घुमाया जा रहा है।
भ्रमण का लक्ष्य लेकर निकली टीम पांचवें दिन कैमहा, नहदौरा,बरबई, सुकौरा, बीला उत्तर ग्राम पंचायतों में पहुंची। स्वतंत्रता कैसे मिली, इन 75 वर्षों में देश ने क्या तरक्की की व राष्ट्र को तरक्की के पथ पर ले जाने के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम वासियों के बीच भारत माता की आरती के माध्यम से उनमें देश प्रेम की भावना को मजबूत किया गया। इस बीच नहदौरा के मानव कल्याण सेवा समिति इंटर कालेज तथा बरबई के सुंदर सिंह इंटर कालेज में छात्र छात्राओं के बीच सभा का भी आयोजन किया गया। अमृत महोत्सव समिति के प्रमोद विश्वकर्मा, अनूप सिंह, एस गुरुदेव, गगन, अरविद , मयंक सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए।