बेलाताल की रामलीला का हुआ शुभारंभ
संवाद सूत्र बेलाताल (महोबा) जैतपुर बेलाताल रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया। पहले दिन राम जन्
संवाद सूत्र, बेलाताल (महोबा): जैतपुर बेलाताल रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया। पहले दिन राम जन्म की लीला का मंचन हुआ। दर्शकों ने शानदार अभिनय पर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
पूर्व सांसद-विधायक स्व. राजनारायन बुधौलिया की याद में रामलीला मंच एवं सज्जा ग्रह का भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर ने लोकार्पण किया। इसके बाद रामलीला मंचन के प्रथम दिन रामजन्म की लीला का शानदार आयोजन किया गया। इससे पूर्व लंकापति रावण का किरदार निभा रहे सुशील अरजरिया के अभिनय ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण कुंभकरण के बढ़ते अत्याचारों से देवताओं में भारी निराशा हुई तो सभी विष्णु भगवान के पास पहुंच कर मदद मांगी। देवताओं की भावनाओं को देख भगवान ने श्रीराम के रूप में अयोध्या में राजा दशरथ के यहां जन्म लेने की बात कही। कलाकारों में ब्रह्मदत्त उपाध्याय बब्बा, कमलेश सोनी,राजू राठौर, भोले शंकर नामदेव, शंकर पांचाल, हरगोविद सोनी, आदित्य शर्मा, उमाशंकर विश्वकर्मा, सहित और भी कलाकारों को सम्मानित किया गया।