Move to Jagran APP

आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल छोड़कर गई महिला

जासं महोबा खेड़ा ननकारी निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने घर पर फंदा जान देने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:20 PM (IST)
आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल छोड़कर गई महिला
आत्महत्या का किया प्रयास, अस्पताल छोड़कर गई महिला

जासं, महोबा : खेड़ा ननकारी निवासी 23 वर्षीय विवाहिता ने घर पर फंदा जान देने का प्रयास किया। पति ने जानकारी होने पर उसे आननफानन नीचे उतारा और अस्पताल लेकर आए। यहां हालत में सुधार होते ही महिला चुपके से भाग गई। अस्पताल स्टाफ काफी देर तक उसकी तलाश करता रहा। उसका पति भी मौके से भाग निकला।

loksabha election banner

थाना पनवाड़ी के ग्राम खेड़ा ननकारी निवासी 23 वर्षीय वीना यादव पत्नी चरन यादव ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पति उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आया था। जहां पर उसको भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार होने पर महिला बिना बताए अस्पताल से भाग गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेज दी है। सीएमएस डा. आरपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है, महिला बिना कोई सूचना दिए ही यहां से चली गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.