Move to Jagran APP

महोबा में बोले कृषि मंत्री-वर्ष 2022 तक बुंदेलखंड में दूर होगी पानी की समस्या

संवाद सूत्र (महोबा) बेलाताल जिले के किसानों को 300 करोड़ के बीमा से लाभांवित किया गया है

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 12:15 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 12:15 AM (IST)
महोबा में बोले कृषि मंत्री-वर्ष 2022 तक बुंदेलखंड में दूर होगी पानी की समस्या
महोबा में बोले कृषि मंत्री-वर्ष 2022 तक बुंदेलखंड में दूर होगी पानी की समस्या

संवाद सूत्र, (महोबा) बेलाताल : जिले के किसानों को 300 करोड़ के बीमा से लाभांवित किया गया है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। बुंदेलखंड में पानी की समस्या है और यहां कई परियोजनाएं संचालित की जा रही है। 2022 तक पेयजल की समस्या से निजात दिला दी जाएगी। उक्त बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिले के धवर्रा में एक निजी कार्यक्रम में कहीं। इससे पूर्व उन्होंने धवर्रा निवासी गृहमंत्री अमित के निजी सचिव राकेश मिश्र के पिता स्व. पं गणेश प्रसाद मिश्र की चतुर्थ पुण्यतिथि पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी पहुंचे।

loksabha election banner

यहां चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, स्व. गणेश प्रसाद मिश्र ने सरकारी नौकरी छोड़कर समाजसेवा का कार्य किया है। लोगों को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। भाजपा की सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है अन्य सरकारों की तरह झूठे वायदे नहीं करती। आज किसान खुशहाल है, उसकी कर्जमाफी के साथ ही कई योजनाओं का लाभ दिया गया। इससे किसान अब आत्महत्याएं नहीं कर रहा है। कार्यक्रम दौरान 50 विद्यालयों के लिए पेयजल टंकी वितरित की गई। साथ ही मेधावियों को पांच-पांच हजार की राशि दी गई। यहां मंत्रियों ने पं गणेश प्रसाद मिश्र की पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष भाजपा जितेंद्र सिंह सेंगर, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव आदि रहे। भाजपा ने किसानों के हित में लिए फैसले : कृषि मंत्री

संवाद सूत्र, (बेलाताल) महोबा : प्रदेश सरकार के कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिले के बेलाताल कस्बा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार किसानों की सरकार है। किसान हित में लिए गए फैसलों का परिणाम है कि किसानों ने आत्महत्या बंद कर दी है। किसान अब कृषि उत्पादन बढ़ाने में योगदान दे रहा है। किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं और 46 हजार किसानों का कर्जा माफ किया गया है।

उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा, वे विज्ञान केंद्र में बागवानी व सब्जियों की उत्पादक किस्मों को विकसित करें। उन्होंने मुर्गी पालन व बकरी पालन के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील की। विज्ञान केंद्र में सात हॉर्सपॉवर का सोलर पंप लगाने के आदेश देते हुए कहा, कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप व कृषि यंत्रों पर 60 प्रतिशत छूट है। किसानों को अच्छा बीज व प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। किसानों से कहा कि वे वैज्ञानिकों के ज्ञान का लाभ जरूर उठाएं। इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय बांदा के कुलपति डॉ. यूएस गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा नेता डॉ. कौशल सोनी, डॉ. मुकेश कुमार आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.