Move to Jagran APP

स्थापना दिवस पर बताई छात्र संगठन की उपलब्धियां

संस चरखारी (महोबा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने अपना 73 वां स्थापना दिवस राष्ट्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 05:12 PM (IST)
स्थापना दिवस पर बताई छात्र संगठन की उपलब्धियां
स्थापना दिवस पर बताई छात्र संगठन की उपलब्धियां

संस, चरखारी (महोबा) :

loksabha election banner

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने अपना 73 वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया। नगर मंत्री पवन कुशवाहा के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमीरपुर विभाग के विभाग प्रमुख जेके शिवहरे ने विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन की विस्तार से उपलब्धियां बताई। साथ ही समाज एवं राष्ट्र हित में किए गए योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एबीवीपी छात्र संगठन की स्थापना 09 जुलाई 1949 को हुई थी। जो छात्र हित एवं राष्ट्र हित के लिए कार्यरत है। जिला प्रमुख प्रदीप दिहुलिया ने बताया कि एबीवीपी छात्र संगठन कार्यकर्ताओं का विकास एवं चरित्र निर्माण करता है, जिससे छात्रों के जीवन में निखार आता है। इस दौरान जिला सह प्रमुख सुनील तिवारी, नगर अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, जिला सह संयोजक इंद्र कुमार कुशवाहा, प्रांत कार्यकारिणी बहन वर्षा रैकवार, मोहित घोष सहित संगठन के अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.