Move to Jagran APP

पालिका की बैठक में पेश हुआ आय व्यय का लेखा जोखा

जागरण संवाददाता, महोबा : सदर नगर पालिका सभागार में बजट वर्ष 2018-19 से संबंधित आय व्यय के ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Apr 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sat, 14 Apr 2018 03:01 AM (IST)
पालिका की बैठक में पेश हुआ आय व्यय का लेखा जोखा
पालिका की बैठक में पेश हुआ आय व्यय का लेखा जोखा

जागरण संवाददाता, महोबा : सदर नगर पालिका सभागार में बजट वर्ष 2018-19 से संबंधित आय व्यय के विवरण को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के विकास की भी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा सौरभ तिवारी ने की। आय व्यय का विवरण ईओ और सभासदों के समक्ष पेश किया गया।

prime article banner

बैठक में बताया गया कि भवन, प्रदर्शन कर, मवेशी खाना, चक्की लाइसेंस, लाउडस्पीकर, विज्ञापन कर, तहबाजारी, वधशाला, नकल फीस, बैंक ब्याज, राज्य वित्त आयोग आदि को मिलाकर बजट वर्ष में अनुमानित आए 31 करोड़, 63 लाख 53000 है। जबकि वर्ष 2017-18 में 24, 48, 47666 रुपये थी। इसके बाद बजट वर्ष का व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। जिसमें बताया गया कि वेतन विद्युत विभाग, नजूल शेयर, वाद व्यय, सड़क नाली निर्माण व नाली मरम्मत, डीजल आदि का व्यय अनुमानित व्यय विवरण है। जबकि वर्ष 2017-18 का वास्तविक व्यय 18, 74,68055 था। बताया गया कि एक अप्रैल 2018 तक अवशेष 29,69, 95609.65 था। वर्ष 2018 की अनुमानित आए 61,33, 48609.65 है। वर्ष 2018-19 में अनुमानित व्यय 60, 86, 2000 है। जबकि एक अप्रैल 2019 को अनुमानित अवशेष 47,28, 609.65 है। ईओ लालचंद्र सरोज सहित सभासद व पालिका कर्मी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.