Move to Jagran APP

देवी मंदिरों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

जागरण संवाददाता, महोबा: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में श्र

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 11:27 PM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 11:27 PM (IST)
देवी मंदिरों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब
देवी मंदिरों में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

जागरण संवाददाता, महोबा: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और मुरादें मानी। नवरात्र पर्व पर जगह-जगह धार्मिक आयोजन हो रहे है। मंदिरों और घरों में कन्या भोज का आयोजन भी हो रहा है। मां दुर्गा की आराधना को लेकर भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भजन कीर्तन का दौर चल रहा है। जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

loksabha election banner

शहर के बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका, बड़ी काली माता, गायत्री मंदिर, शारदा मंदिर, ¨वध्यवासिनी मंदिर, ¨सहभवानी मंदिर, महेश्वरी माता, संकटा माता, चकौटादेवी मंदिरों में भक्तों ने सुबह से पहुंचकर माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की। बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में सुबह छोटी-छोटी कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। यहां पर दोनों समय की आरती में हजारों भक्त शामिल हो रहे हैं। यहां पर लगे नौ दिवसीय मेले में भी भक्त जमकर खरीददारी कर रहे हैं। गायत्री शक्तिपीठ में प्रतिदिन गायत्री हवन में सैकड़ों श्रद्धालु आहूतियां देकर खुशहाली की कामना कर रहे हैं। देवी मंदिरों में कन्या भोज और भंडारे में भी प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद चख रहे हैं। दुर्गा पंडालों में सुबह शाम की आरती में लोग शामिल होकर अपनी अटूट आस्था प्रकट कर रहे हैं। पंडालों में प्रतिदिन तरह-तरह की झांकियां सजाई जा रही हैं। देवी पंडालों में बजने वाले भक्ति गीतों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। बड़ी चंद्रिका मंदिर के पुजारी चंद्रिका प्रसाद उपध्याय ने महिला भक्तों से अपील की है कि मंदिर में कीमती आभूषण पहन कर न आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.