Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शगुन के साथ मिलेंगे 51,000

जागरण संवाददाता महोबा सभी वर्ग की गरीब कन्या व लड़के की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक ि

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 04:58 PM (IST)
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शगुन के साथ मिलेंगे 51,000
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शगुन के साथ मिलेंगे 51,000

जागरण संवाददाता, महोबा: सभी वर्ग की गरीब कन्या व लड़के की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसमें दंपती को शगुन के तौर पर नकद धनराशि के साथ दान दहेज मिलेगा। दुल्हन के लिए साज श्रृंगार की सामग्री मिलेगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस समारोह से पहले आवेदकों से आवेदन भरने की अपील की गई है।

loksabha election banner

सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित है। 2021-22 में इसका आयोजन पांच दिसंबर को होना है। जिले की नगरपालिका महोबा, चरखारी, एवं नगर पंचायत कबरई, खरेला, कुलपहाड़, क्षेत्र पंचायत व ब्लाक स्तर पर इसका आयोजन होगा।

यह मिलेगा लाभ

शासन की ओर से दंपती को 51 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें 35 हजार कन्या के खाते में जमा होगी। विवाह संस्कार के लिए कपड़े, बिछिया, चांदी के पायल, सात बर्तन के लिए दस हजार रुपये तथा आयोजन में 6000 की धनराशि व्यय होगी।

यहां होगा पंजीयन

पंजीकरण के लिए नगरपालिका, नगरपंचायत, ब्लाक स्तर पर पंजीकरण हो रहा है। पंजीकरण के लिए, कन्या, कन्या के अभिभावक निराश्रित, निर्धन तथा जरूतमंद हों, शादी की तिथि को कन्या की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक, वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। समाजकल्याण अधिकारी अशोक मिश्रा ने बताया कि आयु की पुष्टि के लिए आधार, शैक्षिक रिकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र मान्य होगा। विवाह में शामिल होने वाले कन्याओं, वर को संयुक्त रूप से पंजीकरण के लिए निर्धारित प्रारूप पर चार-चार फोटो समिति के समक्ष प्रस्तुत करनी होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.