219 व्यक्तियों से वसूला 30 हजार का जुर्माना
जागरण संवाददाता महोबा जिले कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 05:57 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 05:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, महोबा : जिले कोविड-19 का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को 219 व्यक्तियों से 30750 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जिले भर में चलाए जा रहे जागरूकता व चेकिग अभियान के तहत कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर 219 व्यक्तियों से 30750 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। 43 वाहनों के ई-चालान किए गए। लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया है कि वह घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहनें और शारीरिक दूरी का पालन करें। नियम का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें