21 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
जागरण संवाददाता, महोबा : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजन
जागरण संवाददाता, महोबा : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा पुराने रामलीला मैदान महोबा में सर्वजातीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद, विधायक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से सामूहिक विवाह समारोह में बेहतर पांडाल और यज्ञ कुंड आदि की व्यवस्था की गई। इसकी तैयारियां कई दिनों से हो रही थीं। दूर-दूर से आने वाले मेहमानों की आवभगत के भी उचित इंतजाम किया गया था। शादी समारोह में पिछड़ा वर्ग के 12, अनुसूचित जाति के 07, सामान्य वर्ग तथा मुस्लिम के एक-एक कुल 21 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस दौरान सभी जोड़ो के सुखमय भविष्य के लिए सांसद हमीरपुर-महोबा पुष्पेन्द्र ¨सह चंदेल, विधायक सदर राकेश गोस्वामी, जिलाधिकारी सहदेव, पुलिस अधीक्षक एन.कोलांची, मुख्य विकास अधिकारी हीरा ¨सह, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ¨सह सेंगर, उपजिलाधिकारी सदर राजेश यादव, नगर पालिका अध्यक्षा दिलाशा सौरभ तिवारी तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका लालचन्द्र सरोज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जिलास्तरीय अधिकारियों ने आर्शीवाद दिया। इस योजना के तहत सरकार द्वारा कन्यादान हेतु 35 हजार रूपये दिये जा रहे हैं। नवदंपतियों की विदाई के दौरान नगर व्यापार मंडल की ओर सेवक नंदवानी, रामजी गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी पांच-पांच बर्तन उपहार में दिए गए।