नियमों तोड़ने पर वसूला 20100 का जुर्माना
जासं महोबा शनिवार रात से प्रभावी हुआ लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखने लगा। डीएम-एसपी ने सड़
जासं, महोबा : शनिवार रात से प्रभावी हुआ लॉकडाउन का असर सुबह से ही दिखने लगा। डीएम-एसपी ने सड़क पर निकल कर हालात का जायजा लेकर लोगों से इसका पालन करने को कहा।
डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम, सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने कोतवाली पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त किया। लोगों को वीकेंड लॉकडाउन के प्रति जागरूक करते हुए उनसे घरों में रहने के साथ ही मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की गई। सीओ चरखारी उमेश चंद्र ने थाना चरखारी सर्किल में भ्रमण कर लॉकडाउन के प्रति जागरूक किया। साथ ही बताया गया कि आवश्यक वस्तु की सप्लाई जारी रहेगी। लॉकडाउन व कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर 159 व्यक्तियों से 20100 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।