सड़क दुर्घटनाओं में 16 लोग घायल, पांच रेफर
जागरण संवाददाता महोबा जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 16 लोग गंभीर
जागरण संवाददाता, महोबा : जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
मध्य प्रदेश के ग्राम बसंतपुर निवासी 28 वर्षीय सुरेश उसका साथी 45 वर्षीय रामदास मंगलवार को बाइक से कबरई जा रहे थे। बाइक किड़ारी क्रासिग के आगे असंतुलित होकर गिर गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जकरियापीर निवासी 30 वर्षीय संदीप बाइक से परमानंद तिराहे आ रहा था। बाईपास में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। ग्राम तमौरा निवासी 30 वर्षीय प्रदीप और धरौन निवासी 31 वर्षीय चंद्रपाल की आमने सामने बाइक टकरा जाने से दोनों घायल हो गए। मामना निवासी 30 वर्षीय लखन 40 वर्षीय बृजपाल और 7 वर्षीय माही बाइक से जा रहे थे। तभी कुलपहाड़ के पास सामने से आ रहे बाइक में सवार ऐंचाना निवासी 50 वर्षीय सिद्धगोपाल की बाइक टकरा गई और सभी घायल हो गए। बारीगढ़ निवासी 30 वर्षीय रामबाबू, 21 वर्षीय पप्पू बाइक से जा रहे थे। खरेला में कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। भूरागढ़ बांदा निवासी 38 वर्षीय संतोष उसकी पत्नी 36 वर्षीय आशारानी, पुत्री सात वर्षीय काजल, बेटा 8 वर्षीय पिटू और 15 वर्षीय राहुल बाइक से मुख्यालय आ रहे थे। कबरई के पास बाइक असंतुलित होकर गिर गई और सभी घायल हो गए। अन्य दुर्घटना में सिजौरा निवासी 44 वर्षीय रितिक भी घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ेहै। जहां से माही, लखन, रितिक, आशारानी, काजल को झांसी रेफर कर दिया गया।