Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल

जासं महोबा अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घ्

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 06:45 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 06:45 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल
सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल

जासं, महोबा : अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

थाना खन्ना के ग्राम कलकुआं निवासी नीरज अपनी पत्नी अनीता और पुत्री सुमित्रा के साथ बाइक से नौगांव जा रहा था। श्रीनगर के पास मां बेटी चलती बाइक से गिरकर घायल हो गईं। ग्राम चंदौली निवासी करन और बबलू बाइक से अपने गांव जा रहे थे। गुढ़ा पुल के पास ट्रक की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। मुख्यालय निवासी सुधीर पाल और उसका साथी अभिषेक यादव स्कूटी से गिर कर घायल हो गए। अजनर निवासी भोला प्रसाद, मकनियापुरा निवासी अनस, मुख्यालय निवासी अजय और सोनू भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.