फंदा लगाकर युवक ने दी जान
पनियरा क्षेत्र के जंगल बड़हरा चौरी टोला की घटना
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 05:11 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 05:11 PM (IST)
महराजगंज: पनियरा थानाक्षेत्र के जंगल बड़हरा चौरी टोला में युवक ने गांव के बागीचे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घरवालों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
चौरी टोला निवासी दिलीप साहनी (21) पुत्र तीजू साहनी घर में सोया था। अचानक वह रात किसी समय बागीचे में पहुंचा। पेड़ में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर लिया। सुबह बागीचे की तरफ गए लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। धीरे -धीरे गांव के लोग जुट गए। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। एसओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें