Move to Jagran APP

घर में महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को दबोचा

महराजगंज नगर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 11:55 PM (IST)
घर में महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को दबोचा
घर में महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपित को दबोचा

महराजगंज: नगर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार रात की है। देर रात यूपी 112 की पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी बीच पड़ोस का युवक महिला को अकेला पाकर घर में घुस गया। उसने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित भाग गया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात में यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को दबोच लिया। गुरुवार को महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा कि महिला के आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोपित को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.