महिलाओं को मतदान के लिए किया गया जागरूक
स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम जगरन्नाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चुनाव में मतदान का फीसद बढ़ाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी दुबे ने ग्रामीण महिलाओं को एकत्र कर मतदान के महत्व को समझाते हुए शपथ दिलाई गई। प्राथमिक विद्यालय ग्राम जगरनाथपुर में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं की बैठक कर खासकर निरक्षर महिला मतदाताओं को आगामी 19 मई को वोट अवश्य देने के लिए प्रेरित किया गया।
महराजगंज: स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम जगरन्नाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चुनाव में मतदान का फीसद बढ़ाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी दुबे ने ग्रामीण महिलाओं को एकत्र कर मतदान के महत्व को समझाते हुए शपथ दिलाई गई। प्राथमिक विद्यालय ग्राम जगरनाथपुर में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं की बैठक कर खासकर निरक्षर महिला मतदाताओं को आगामी 19 मई को वोट अवश्य देने के लिए प्रेरित किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अध्यापकों, एएनएम तथा आशा बहुओं द्वारा महिलाओं को मतदान के महत्व एवं मताधिकार जैसे महत्वपूर्ण बिदुओं पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया। प्रधानाध्यापक शशांक त्रिपाठी ने पहले मतदान उसके बाद स्नान व जलपान की अपील महिला मतदाताओं से किया। इसके अलावा महिलाओं की चुनाव से संबंधित कई समस्या जैसे पहचान पत्र नहीं रहने या मतदाता सूची से संबंधित अन्य कोई परेशानी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करने का सलाह दिया। इस मौके पर अंतिमा, एकता, राजकुमार, वीरेंद्र त्रिपाठी, सुभावती, सावित्री दुबे, इंद्रावती, बिद्रावती, सोना, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।