Move to Jagran APP

पेड़ काटते दो तस्कर गिरफ्तार, फायरिग

महराजगंज पकड़ी रेंज में पेड़ काटते काटते दो तस्करों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। भागने के दौरान टीम की ओर से फायरिग भी की गई। आरोपितों से पूछताछ चल रही है। वन विभाग की टीम ने लकड़ी बरामद कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 11:07 PM (IST)
पेड़ काटते दो तस्कर गिरफ्तार, फायरिग
पेड़ काटते दो तस्कर गिरफ्तार, फायरिग

महराजगंज: पकड़ी रेंज में पेड़ काटते काटते दो तस्करों को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। भागने के दौरान टीम की ओर से फायरिग भी की गई। आरोपितों से पूछताछ चल रही है। वन विभाग की टीम ने लकड़ी बरामद कर लिया है। गुरुवार की रात रेंजर दयाशंकर तिवारी, वन दारोगा नित्यानंद, अशोक पासवान, मनीष व रामनयन क्षेत्र में थे। रात दो बजे के करीब कुछ लोग पेड़ काटकर निकल रहे थे। टीम को देखकर तस्कर भागे लगे। वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए फायरिग करते हुए उन्हें घेर लिया। तीन तस्कर मौके से फरार हो गए। जबकि दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। उनकी पहचान फरेंदा हरैया निवासी धर्मेंद्र व विनोद के रूप में हुई। दोनों से पूछताछ चल रही है। पकड़े गए तस्करों ने अपने तीनों साथियों का नाम भी बता दिया है। वन विभाग के कुछ लोगों की मदद से तस्कर लंबे समय से इलाके में लकड़ी काट कर बेच रहे थे। रेंजर डीएन तिवारी ने कहा कि लड़की बरामद हो गई है। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.