जान से मारने की धमकी देने पर दो गिरफ्तार
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
महराजगंज: थानाक्षेत्र के ग्राम बुढ़ाडिह खुर्द निवासी दो युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीते चार दिन पहले का है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों युवक अपने साथियों के साथ गोलबंद होकर एक व्यक्ति को रास्ते में घेरकर मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार ने बताया कि बुढ़ाडिह खुर्द निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए गए अपने तहरीर में बताया कि वह अकेले अपने खेत की ओर जा रहा था। दो युवक अपने कुछ साथियों के साथ गोलबंद होकर घेर लिया और उनसे मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर
आसपास के लोगों को उनकी तरफ आते देख आरोपित फरार हो गए थे। इसमें पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी।