मंत्री बनकर दिल्ली से लौटे पंकज चौधरी को पाकर निहाल हुई तराई
गोरखपुर नगर निगम में पार्षद से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कर सत्ता के शीर्ष कहे जाने वाले केंद्रीय कैबिनेट में उन्होंने बड़े सलीके से जगह बनाई। जगह-जगह स्वागत के दौरान सबको गले लगाया। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का नाम लेकर बुलाने का हुनर के सभी कायल हो गए। सभी से मिलकर केंद्रीय मंत्री ने जनपद के विकास का वादा किया।
महराजगंज: जिले के सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के रूप में पाकर बुधवार को तराई निहाल हो गई। लोकप्रिय नेता को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं की बांछें खिल उठीं। सभी उनसे मिलकर बधाई देने को आतुर दिखे। बड़े से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं से भी सांसद बड़ी आत्मीयता से मिल उनका आभार व्यक्त किया। सुबह के 11 बजे थे। जैसे ही उनका काफिला महराजगंज की सीमा में प्रवेश किया। हर तरफ फिजा पंकज चौधरी जिदाबाद के नारे से गूंज उठी।
गोरखपुर नगर निगम में पार्षद से अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत कर सत्ता के शीर्ष कहे जाने वाले केंद्रीय कैबिनेट में उन्होंने बड़े सलीके से जगह बनाई। जगह-जगह स्वागत के दौरान सबको गले लगाया। छोटे से छोटे कार्यकर्ता का नाम लेकर बुलाने का हुनर के सभी कायल हो गए। सभी से मिलकर केंद्रीय मंत्री ने जनपद के विकास का वादा किया। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं लंबित हैं, उन्हें समयबद्ध से पूरा कर जिले के विकास को रफ्तार दी जाएगी। उपेक्षित बौद्ध स्थलों के विकास के लिए भी पहल होगी। कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें ज्ञापन सौंपकर विभिन्न स्थानीय समस्याओं को हल कराने की मांग की। जिस पर उन्होंने आश्वास देते हुए शीघ्र पहल करने को कहा। तीन दशक से कायम है सियासी दबदबा
महराजगंज की सियासत में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का दबदबा बीते तीन दशक से कायम है। 1989-91 में वह गोरखपुर नगर निगम में पार्षद निर्वाचित हुए। इसी साल वह डिप्टी मेयर भी बने। वर्ष 1991 में 10वीं लोक सभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने महराजगंज लोकसभा से टिकट दिया। पहले ही बार में वह निर्वाचित घोषित हुए। इसके बाद 1996, 1998, 2004, 2014 और 2019 में जीत कर छठवीं बार अपनी राजनीतिक पकड़ व जनता के विश्वास को जीतने का कार्य किया। महराजगंज के प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष पंकज के बड़े भाई प्रदीप चौधरी चुने गए थे। इसके बाद इनकी मां उज्ज्वला चौधरी दो बार, इनकी नजदीकी धर्मा देवी और प्रभुदयाल चौहान के बाद इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी रविकांत पटेल को विजयश्री मिली ।