तालाब की खोदाई में मिली अष्टधातु की मूर्ति
सूचना पर पहुंचे एसएचओ श्यामदेउरवा विजयराज सिंह ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। खोदाई के दौरान मूर्ति पर लगे मिट्टी को साफ किया गया। मूर्ति का वजन कराकर इसे मालखाने में रखा जाएगा।
महराजगंज: श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेवा उर्फ बलुआभार में मनरेगा के तहत तालाब सुंदरीकरण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मिट्टी के खोदाई के अष्टधातु के गरुड़ देवता की बेशकीमती मूर्ति मिली। मूर्ति देखते ही लोग हैरान हो गए। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। मजदूरों ने इसकी सूचना प्रधान नसीरूद्दीन को दी। मूर्ति को बाहर निकाला गया।
सूचना पर पहुंचे एसएचओ श्यामदेउरवा विजयराज सिंह ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। खोदाई के दौरान मूर्ति पर लगे मिट्टी को साफ किया गया। मूर्ति का वजन कराकर इसे मालखाने में रखा जाएगा। मूर्ति के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस पुरातत्व विभाग से संपर्क करने में जुटी है। एसएचओ ने बताया कि मूर्ति को सुरक्षित रखा गया है। मूर्ति अष्टधातु की है, यह पुरातत्व विभाग के लोग ही बता पाएंगे। उनसे संपर्क किया जा रहा है।