सपा कार्यकर्ता सोमवार को देंगे ज्ञापन: पूर्व विधायक
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:04 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 07:04 PM (IST)
महराजगंज: प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, बेरोजगारी,भय,भूख एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध आगामी 21 सितंबर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। उक्त बातें पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी ने कही। उन्होंने बताया कि देश में युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। संविदा की नौकरी को पांच साल किए जाने से भ्रष्टाचार बढ़ेगा। सरकारी नौकरी वालों को जबरन रिटायर किया जा रहा है। जिससे लोगों में असंतोष पैदा हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें