Move to Jagran APP

बौद्ध परिपथ से जुड़े संस्थान वीरान, लुंबिनी में सन्नाटा

थाईलैंड दूतावास ने अपने नागरिकों को स्वदेश वापस आने की एडवाइजरी जारी की

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Mar 2020 11:45 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2020 11:45 PM (IST)
बौद्ध परिपथ से जुड़े संस्थान वीरान, लुंबिनी में सन्नाटा
बौद्ध परिपथ से जुड़े संस्थान वीरान, लुंबिनी में सन्नाटा

महराजगंज: जनवरी से अप्रैल तक गुलजार रहने वाले सीमावर्ती बौद्ध परिपथ से जुड़े संस्थानों को कोरोना ने प्रभावित कर दिया है। विदेशी नागरिकों पर लगे प्रतिबंध संस्थानों पर वीरानी छा गई है। गौतमबुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में भी हालात क‌र्फ्यू की तरह हो गए हैं। होटल व पर्यटन से जुड़े वाहन खड़े हो गए हैं।

loksabha election banner

सोनौली स्थित थाई वाट 960 बौद्ध परिपथ पर थाईलैंड के नागरिकों का महत्वपूर्ण स्थान है। यहां अब सन्नाटा पसरा है। संस्थान के मैनेजर राजेश शुक्ला का कहना है कि उनके दो थाई भंते वापस थाइलैंड चले गए। उनकी संस्था से जुड़े कुशीनगर के लोग भी वापस थाईलैंड जा रहे हैं। थाईलैंड के दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है कि सभी थाई नागरिक अपने देश वापस जाएं। सोनौली के कुनसेरवा में स्थित म्यांमार की संस्था के बुध विहार पर रहने वाले म्यामांर के लोग भी अपने देश वापस चले गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.