Move to Jagran APP

शरद कुमार सिंह बने महराजगंज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

पेट्रोलियम व अन्य आवश्यक वस्तुओं की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने सोमवार को तहसील परिसर में विरोध प्रर्दशन किया। ज्ञापन एसडीएम राजेश जायसवाल को सौंपा। प्रदेश सचिव त्रिभुवन मिश्र ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि से महंगाई तो बढ़ ही रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 11:32 PM (IST)
शरद कुमार सिंह बने महराजगंज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष
शरद कुमार सिंह बने महराजगंज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

महराजगंज: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह को महराजगंज कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए अहम माना जा रहा है। 1996 में ये यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। शरद कुमार को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का आभार जताया है। पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह , कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत , वीरेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विराज ,त्रिभुवन मिश्रा ,शरदेंदु पांडेय, देवेंद्र उपाध्याय, गोपाल शाही, चंद्रजीत भारती, तेज बहादुर पांडेय, भिटौली प्रधान आशीष गौतम ,पूर्व प्रधान उमेश श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान उमेश तिवारी, नूर आलम, त्रिभुवन सिंह, लक्ष्मी दास, घनश्याम वर्मा, महेंद्र सिंह आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

loksabha election banner

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

पेट्रोलियम व अन्य आवश्यक वस्तुओं की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने सोमवार को तहसील परिसर में विरोध प्रर्दशन किया। ज्ञापन एसडीएम राजेश जायसवाल को सौंपा। प्रदेश सचिव त्रिभुवन मिश्र ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि से महंगाई तो बढ़ ही रही है। साथ ही किसानों को कृषि कार्य में संकट पैदा हो गया है। पेट्रोलियम पदार्थों की महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य कम होने के बाद भी आम आदमी को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अरविद मिश्र, झिनकू चौधरी, भरत भुआल चौधरी, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद हई, शैलेश गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव,कृष्णशंकर उपाध्याय, रामस्वरूप, गोरख चौधरी, हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.