जीवन भर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहे स्व. जनार्दन ओझा
वह दबे-कुचले लोगों पीड़ितों गरीबों एवं मजलूमों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे।
महराजगंज: पूर्व मंत्री स्व. जनार्दन प्रसाद ओझा जीवन भर •ाुल्म और अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर जनता की आवाज बुलंद करते रहे। वह दबे-कुचले लोगों, पीड़ितों, गरीबों एवं मजलूमों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कही। वह पोखरभिडा गांव स्थित जेपी ओझा इंटर कालेज के प्रांगण में स्व. ओझा की छठवीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। सपा नेत्री एवं स्व. ओझा की पुत्र वधू सुमन ओझा ने कहा कि स्व. जनार्दन प्रसाद ओझा संघर्ष के पर्याय थे। अन्याय और अत्याचार के मुद्दे को लेकर हर वक्त वह सड़क पर उतर जाते थे। पीड़ितों व गरीबों को न्याय दिलाना और आम आवाम की आवाज को बुलंद करना उनके जीवन का एकमात्र मकसद था। पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद ने कहा कि स्व. ओझा के संघर्षों की लंबी फेहरिस्त है। वह छोटे- बड़े हर जनांदोलनों के हिस्सा होते थे। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सपा नेता दीनबंधु उर्फ दीपू यादव, दिलीप शुक्ल, ध्यानेश्वर मणि, विजय बहादुर चौधरी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता श्याम सुंदर वर्मा ने किया।