Move to Jagran APP

जल बचाकर मछली पालन से नागेंद्र कर रहे कमाई

70 डिसमिल भूमि में तालाब खोदवाकर कर रहे जल संरक्षण

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM (IST)
जल बचाकर मछली पालन से नागेंद्र कर रहे कमाई
जल बचाकर मछली पालन से नागेंद्र कर रहे कमाई

महराजगंज : जल के बिना जीवन नहीं है। इसकी कल्पना मात्र से ही मन विचलित हो उठता है, लेकिन जल संरक्षण के लिए पहल करने वाले कुछ लोग ही हैं। जल संरक्षण करने वालो में एक नाम खोंहौली निवासी नागेंद्र पटेल का है। जिन्होंने अपने निजी 70 डिसमिल भूमि में तालाब खोदवाकर बीते दो दशक से जल संरक्षण करने में जुटे हैं। खेत के आसपास जल का बेहतर स्त्रोत नही होने से उनका यह तालाब सिचाई का भी साधन है। बलुई मिट्टी वाले खेत में तालाब खोदवाने से आसपास जलस्तर बढ़ गया है। तालाब से हो रहा जल संरक्षण के साथ कमाई:

loksabha election banner

किसान नागेंद्र पटेल ने बताया कि उनका मुख्य कार्य खेती है, लेकिन जलसंरक्षण के लिए उन्होंने अपनी भूमि में तालाब खोदवा दिया। जिसे कुछ वर्ष तक वैसे ही छोड़ दिया था। जिसमे केवल बरसात का पानी जमा होता था। जिससे आसपास के खेतों में सिचाई होती थी। कुछ दिनों बाद से उसमें मछली पालन भी शुरू कर दिया। जो अब आय का साधन बन गया है। जिसे इसी वर्ष और गहरा कराकर वृहद रूप में मछली पालन करने की योजना है। गिरते जलस्तर को बचाने के लिए करना होगा प्रयास

:जिस प्रकार दिन प्रतिदिन भूमि का जलस्तर गिर रहा है। वह चिताजनक है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। नागेंद्र पटेल ने बताया कि दो दशक पूर्व तक हैंडपंप लगाने के लिए मात्र 30-35 फीट गहराई में पाइप डालकर पानी निकाल लिया जाता था। अब 60 फीट गहरा पाइप डालने के बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.