सदानंद अध्यक्ष व हरिप्रकाश बने सचिव
इस चुनाव में सर्वसम्मति से सदानंद अध्यक्ष तो हरिप्रकाश चौधरी जिला सचिव घोषित किए गए।
महराजगंज: यूपी एजुकेशन मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा महराजगंज का वार्षिक अधिवेशन चुनाव शुक्रवार को पर्यवेक्षक मंडलीय सचिव गोरखपुर राम नारायण त्रिपाठी एवं चुनाव अधिकारी रूद्र प्रताप सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति से सदानंद अध्यक्ष तो हरिप्रकाश चौधरी जिला सचिव घोषित किए गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष के लिए अभिमन्यु नायक, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार व ओम शिव जायसवाल को एडिटर घोषित किया गया। सभी घोषित नव पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारी रूद्र प्रताप सिंह के समक्ष पद एवं गोपनियता की शपथ ली। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांतीय महामंत्री राजेश श्रीवास्तव व मंडल अध्यक्ष गोरखपुर सुनील कुमार मिश्रा व मंडलीय सचिव गोरखपुर रामनारायण त्रिपाठी उपस्थित रहे। त्रुटिपूर्ण प्रमाणपत्रों को जमा करने पर मिलेगी छात्रवृत्ति
महराजगंज: जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नरायण सिंह ने बताया है कि छात्रवृत्ति के लिए अधिकारिक पोर्टल पर जिन छात्रों के नाम में स्पेलिग में कमियां होने से आवेदन नहीं हो पा रहा है उनका समाधान आ गया है। छात्र अपने सभी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति स्वत: प्रमाणित कर समाज कल्याण आफिस को उपलब्ध करा दें। 30 को रवाना होगी पोलिग पार्टिया
महराजगंज: उप्र. विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार से 30 नवंबर को सुबह 10 बजे से पोलिग पार्टियां रवाना होगी। जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नंबर 05523-222044 है। कंट्रोल रूम 29 नवंबर से दो दिसंबर तक क्रियाशील रहेगी। छात्र-छात्राओं में स्वेटर वितरित
महराजगंज: क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरमौली में शुक्रवार को हिदू युवा वाहिनी के जिला संगठन महामंत्री काशीनाथ सिंह ने 285 व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरैना में ग्राम प्रधान अर्जुन कुमार ने 146 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया। काशीनाथ ने कहा कि ठंड के मौसम में स्वेटर से बच्चों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर सदानंद पटेल,राम आशीष पटेल, मनोज कुमार मिश्र, रामज्ञान, प्रमोद चौरसिया, चंदन गोपाल श्रीवास्तव, सुनीता प्रजापति, रेनू सिंह, नसरीन फातिमा, अनूप श्रीवास्तव, विकास यादव, प्रियंका पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।