जिले में कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
पुरंदरपुर थाना से संबंद्ध निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर बनाया गया है।
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेर बदल किया है। पुरंदरपुर थाना से संबंद्ध निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक फरेंदा सुनील कुमार सिंह को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल में रखा गया है। निरीक्षक श्यामसुंदर तिवारी को पुलिस लाइन से निरीक्षक फरेंदा बनाया गया है। निरीक्षक रामकृष्ण यादव को क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से प्रभारी निरीक्षक सिदुरिया में तैनाती दी गई है। अतिरिक्त निरीक्षक कोठीभार दिनेश कुमार तिवारी को अतिरिक्त निरीक्षक निचलौल, उप निरीक्षक उमेश कुमार थानाध्यक्ष सिदुरिया से थानाध्यक्ष कोठीभार, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कोल्हुई से थानाध्यक्ष बृजमनगंज के रूप में तैनाती दी गई है।
उप निरीक्षक यशवंत कीर्णेंद्र चौधरी को थाना फरेंदा से थानाध्यक्ष कोल्हुई बनाया गया है। उप निरीक्षक कमलेश प्रताप सिंह को थानाध्यक्ष बृजमनगंज से हटाकर पीआरओ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उप निरीक्षक ब्रह्मा कुमार को चौकी प्रभारी जेल कोतवाली से चौकी प्रभारी चिउटहा सिदुरिया बनाया गया है। उप निरीक्षक रामचरन को चौकी प्रभारी चिउटहा सिदुरिया से चौकी प्रभारी जेल कोतवाली बनाया गया है। उप निरीक्षक विजय कुमार द्विवेदी को पीआरओे पुलिस अधीक्षक से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक नीरज राय को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, ठूठीबारी से पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है।
उप निरीक्षक कमलेश यादव को चौकी प्रभारी खनुआ सोनौली से हटाकर थाना फरेंदा से संबद्ध किया गया है। उप निरीक्षक रामरतन यादव को थाना फरेंदा से चौकी प्रभारी खनुआ सोनौली बनाया गया है। उप निरीक्षक पुरुषोत्तम राव को पुलिस लाइन से थाना कोठीभार में तैनात किया गया है।