Move to Jagran APP

महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता परेशान : नरेश उत्तम

खेत-खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो किसान नौजवान पटेल यात्रा के 16वें दिन महराजगंज पहुंचने पर कतरारी के पास प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का भव्य स्वागत हुआ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 12:51 AM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 01:41 AM (IST)
महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता परेशान : नरेश उत्तम
महंगाई व भ्रष्टाचार से जनता परेशान : नरेश उत्तम

महराजगंज: सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जनता महंगाई व भ्रष्टाचार से परेशान है। रसोई गैस, डीजल- पेट्रोल व खाद्य तेल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता की कमान अखिलेश यादव के हाथ में देने का मन बना चुकी है। पटेल सोमवार को महराजगंज जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व जिले में आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह सपाइयों ने जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के साथ भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान आगामी चुनाव के लिए सभी को अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी दिए।

loksabha election banner

खेत-खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो किसान नौजवान पटेल यात्रा के 16वें दिन महराजगंज पहुंचने पर कतरारी के पास प्रदेश अध्यक्ष के काफिले का भव्य स्वागत हुआ।

जनपद के परतावल, निचलौल व फरेंदा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता की कमान अखिलेश यादव के हाथों में देनी है। भारतीय जनता पार्टी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली सरकार है। जिसके कारण खेतिहर मजदूर किसान परेशान हैं। गन्ना के मूल्य बढ़ोतरी को लेकर सरकार इतनी गंभीर है कि प्रति किलो पांच पैसा दाम बढ़ाकर किसानों के साथ क्रूर मजाक कर रही है। खरीफ के पराली को लेकर किसान अभी से चितित हो चुका है। सरकार मदद तो नहीं दे रही है, लेकिन जुर्माना और मुकदमा पहले ठोक रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आने पर सभी वर्गों को सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने पुरैना व विशुनपुर गबड़ुआ में भी कार्यक्रम को संबोधित कर सरकार के नीतियो की निदा की।

फरेंदा संवाददाता के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर फरेंदा विधानसभा में सपाइयों ने बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। त्रिमुहानी घाट पुल से लेकर फरेंदा तक गाड़ियों के लंबा काफिला प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फरेंदा कार्यक्रम स्थल पहुंचा। जहां प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने कहा की सपा की सरकार बनने पर दवा, पढ़ाई मुफ्त हो रोटी कपड़ा सस्ता हो का सपना साकार होगा।

निचलौल संवाददाता के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार शासन में आते ही पुरानी पेंशन की बहाली से लेकर अन्य मुद्दों पर काम करेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। पनियरा विधानसभा अध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, विद्यासागर यादव, अखिलेश कटियार, सन्तोष यादव, सनी एमएलसी, किसान सिंह सैथवार, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, आमिर खान, सुमन ओझा, राजेश यादव, पूर्व प्रमुख पप्पू सिंह, रामनिवास यादव, भाई रामलाल यादव, जगदम्बा गुप्ता, अतुल पटेल, विद्रेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.