सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर बाइक चढ़ा फैलाई दहशत
सोमवार शाम पुलिस ने उसे कोर्ट प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला ने बताया कि आरोपित युवक कई बार उसकी पुत्री को स्कूल जाते समय बस में छेड़खानी किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है।
महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के घर के दरवाजे पर दीपावली मना रहे लोगों पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की। तेज रफ्तार से बाइक सामने आता देख लोगों में भगदड़ मच गई, जिसमें दो बच्चों को हल्की चोट लगी है। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया।
सोमवार शाम पुलिस ने उसे कोर्ट प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महिला ने बताया कि आरोपित युवक कई बार उसकी पुत्री को स्कूल जाते समय बस में छेड़खानी किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। थाना में शिकायत के बाद सुलह समझौता हो चुका था। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बच्चे दरवाजे के बाहर दीपावली मना रहे थे। इसी दौरान आरोपित हत्या की कोशिश करने के नियत से तेज गति से बाइक चढ़ाने लगा और नाली के किनारे घुस गया। पीड़ित महिला ने बताया इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। इंस्पेक्टर रामचंद्र राम ने बताया कि आरोपित दीपक गुप्ता निवासी गौतम बुद्ध नगर नौतनवा के खिलाफ तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पति को अगवा करने का लगाया आरोप
पुरन्दपुर थाना क्षेत्र के मदरहा ककटही के टोला छोटी ईटहिया निवासी गीता पत्नी उमेश वर्मा ने सोमवार को बृजमनगंज थाने में तहरीर देकर अपने पति को अगवा करने का आरोप लगाया है। गीता वर्मा के दिए गए तहरीर में लिखा है कि पति उमेश ज्वेलर्स का काम करते हैं। फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कवलपुर टोला कुकरहवा निवासी बबलू पुत्र सीताराम ने रविवार को उमेश के पास फोन कर समान लेने के लिए बुलाया। उमेश घर से निकलते वक्त मोबाइल नंबर लिख कर देते हुए कहा कि जिसका फोन आया उसके यहां जा रहे हैं। देर रात तक जब उमेश वापस नहीं आया तो सोमवार सुबह पत्नी गीता ने उमेश के नंबर पर संपर्क किया। इस दौरान फोन बंद मिला। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है।