Move to Jagran APP

छठ घाटों पर वेदी बनाकर सुरक्षित किए जा रहे स्थान

छठ पूजा मनाने को लेकर छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। चेयरमैन गुड्डू खान ने बताया कि इस वर्ष तीन छठ घाटों पर पूजा की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 10:55 PM (IST)
छठ घाटों पर वेदी बनाकर सुरक्षित किए जा रहे स्थान
छठ घाटों पर वेदी बनाकर सुरक्षित किए जा रहे स्थान

महराजगंज: दीपावली के बाद लोगों ने छठ पूजा की तैयारी शुरू कर दी है। बाजार में पूजा सामग्री की दुकानें सजने लगीं हैं। रविवार से घाटों पर महिला, पुरूष, बच्चे वेदी बनाकर उस पर नाम लिखकर स्थान सुरक्षित करते देखे गए। नगर पालिका परिषद नौतनवा वर्षों से चार घाटों पर हजारों श्रद्धालु विधि विधान से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। अब नगर के तीन स्थानों डा. राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज, दोमुहान घाट व बहादुर शाह नगर वार्ड में स्थित छठ घाटों पर पूजा की जाएगी।

loksabha election banner

छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था चाक चौबंद

छठ पूजा मनाने को लेकर छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। चेयरमैन गुड्डू खान ने बताया कि इस वर्ष तीन छठ घाटों पर पूजा की जाएगी। जहां सफाई व्यवस्था और सैनिटाइज कराया गया है। वहीं सड़क से लेकर घाट तक पथ प्रकाश के बेहतर इतंजाम किए गए हैं। छठ मैया की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। दर्शन के लिए पांच-पांच लोगों को ही जाने की अनुमति दी गई है। उसके लिए जगह-जगह पालिका कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए जनसहयोग कैंप भी लगाया गया है।

एसपी ने किया छठ घाट का निरीक्षण, दिए निर्देश

श्यामदेउरवा क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव में शुमार परसा खुर्द गांव के छठ घाट का पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने रविवार को निरीक्षण किया। छठ घाट जाने के रूट का पैदल मुआयना करते हुए गांव के पश्चिम पोखरे पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिग व साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। एसपी ने परसा खुर्द गांव में एसएचओ विजयराज सिंह से कानून व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने शारीरिक दूरी का पालन कराने की बात कही। दारोगा जय प्रकाश यादव, ग्राम प्रधान महबूब अली, जगदीश त्रिपाठी, संत यादव, जाबिर अली, लक्ष्मी शंकर तिवारी, राहुल प्रजापति, वजाहत अली मौजूद रहे। बृजमनगंज ठाकुर द्वारा परिसर के पोखरे पर छठ पर्व के मद्देनजर साफ-सफाई व रंगाई तथा वेदियों का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मटिहनवां ग्राम प्रधान किरन सिंह व बबलू सिंह की देखरेख में परिसर की सफाई व्यवस्था की जा रही है। कोरोना महामारी के कारण छठ पर्व पर केवल व्रती महिलाएं पूजन-अर्चन करेंगी। अन्य आयोजन नहीं किया जाएगा। छठ पूजा समिति के पदाधिकारी व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए व्यवस्था किया जाएगा। ठाकुरद्वारा परिसर में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए छठ पूजा समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। विनोद जायसवाल,बबलू जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल, श्यामप्रकाश जायसवाल, विक्की जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.