Move to Jagran APP

महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त: नरेश उत्तम

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम परतावल में पत्रकारों से मुखातिब थे। इससे पूर्व वह कुशीनगर जनपद में किसान शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ रोजगार दो किसान नौजवान पटेल यात्रा को लेकर महराजगंज पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 02:31 AM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 02:31 AM (IST)
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त: नरेश उत्तम
महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त: नरेश उत्तम

महराजगंज: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा ने अपना वादा नहीं पूरा किया है। किसान परेशान हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। लेकिन सरकार हवा-हवाई बातें कर अपनी पीठ थपथपा रही है।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम परतावल में पत्रकारों से मुखातिब थे। इससे पूर्व वह कुशीनगर जनपद में किसान शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेत खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो किसान नौजवान पटेल यात्रा को लेकर महराजगंज पहुंचे। यात्रा धानी रास्ते होते फरेंदा पहुंची, जहां प्रदेश अध्यक्ष का पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी, परशुराम निषाद, अमित चौबे, विजय बहादुर चौधरी, संदीप सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद अमहवा में विद्रेश कन्नौजिया, सत्यपाल यादव, विजय यादव, जगदंबा पटेल, सक्सेना चौक पर अतुल पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, राहुल पांडेय, कुंदन सिंह व शमीम खान ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा परतावल चौराहे पर पहुंची।

हरपुर संवाददाता के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल का परतावल चौराहे पर सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान जय समाजवाद, समाजवादी पार्टी जिदाबाद के नारों से पूरा परतावल चौराहा गूंज उठा। उसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कृष्णभान सिंह सैथवार उर्फ किसान सिंह ने अपने जनसंपर्क कार्यालय पर फूल मालाओं से लादकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कुछ राजनीतिक चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला पनियरा विधानसभा के नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ गुड्डू भइया के विद्यालय पीएन एकेडमी पर रुका। बाद में काफिला रामकोला के लिए रवाना हुआ। हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, सुमन ओझा, रामप्रकाश सिंह, विनय प्रताप, इजहार खान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.