पुण्यतिथि पर याद किए स्वतंत्रता सेनानी प्रो. शिब्बन लाल
इस दौरान नगर के चौराहे पर स्थित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
महराजगंज: जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान नगर के चौराहे पर स्थित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रो शिब्बन लाल ने इस जिले में स्वतंत्रता संग्राम की अलख जगाई थी। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेते हुए उनको नाको से चना चबवा दिया था। उनकी संगठन क्षमता से अंग्रेज अधिकारी काफी भयभीत हो गए। गोष्ठी को संरक्षक जेपी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, नवीन सिंह विशेन, महामंत्री विनय नायक ने भी संबोधित किया। इस दौरान संरक्षक शैलेश पांडेय, सदर तहसील अध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव, पूर्व सदर तहसील अध्यक्ष विनोद गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश प्रजापति, सहित अन्य पत्रकारगण मौजूद रहे।