मुकदमे की कहानी, 'कियोस्क' की जुबानी
मुकदमे का पूरा सेजरा मतलब कहानी जाननी हो तो कियोस्क मशीन के स्क्रीन पर टच करिए। अपना केस नंबर डालिए। सामने होगी मुकदमे की अगली तारीख वर्तमान स्टेटस सहित पूरी जानकारी। महराजगंज दीवानी न्यायालय में यह सुविधा मिल रही है।
महराजगंज: मुकदमे का पूरा सेजरा मतलब कहानी जाननी हो तो कियोस्क मशीन के स्क्रीन पर टच करिए। अपना केस नंबर डालिए। सामने होगी मुकदमे की अगली तारीख, वर्तमान स्टेटस सहित पूरी जानकारी। महराजगंज दीवानी न्यायालय में यह सुविधा मिल रही है।
उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर दीवानी न्यायालय परिसर में यह मशीन लगाई गई है। इसमें जिले के सभी न्यायालयों की केस डिटेल है। पहले केस से जुड़ी जानकारियों के लिए चक्कर लगाना पड़ता था। अगली तारीख कब है? जैसी जानकारी के लिए घंटों लग जाते थे। 'कियोस्क' ने ऐसी झंझटों से छुटकारा दिलाया है। मशीन इंटरनेट सेवा से जुड़ी है। इस पर रोजाना पत्रावलियों पर सुनवाई की जानकारी अपलोड की जाती है।
----
वादकारियों को मिल रहीं सुविधाएं
फोटो -8एमआरजे-5
दीवानी कचहरी में वादकारियों के हित के लिए लगाए गए इस मशीन से काफी सुविधाएं मिल रही हैं। डिस्प्ले मॉनीटर लगने के बाद कोर्ट में चलने वाले मुकदमे की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
सुरेंद्र प्रसाद पांडेय, अध्यक्ष , सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन , महराजगंज