Move to Jagran APP

मुंबई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले नौतनवा विधायक

मुंबई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले नौतनवा विधायक

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 11:28 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 11:28 PM (IST)
मुंबई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले नौतनवा विधायक
मुंबई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले नौतनवा विधायक

मुंबई की घटना को लेकर मुख्यमंत्री से मिले नौतनवा विधायक

loksabha election banner

महराजगंज: नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नौतनवा के आठ युवकों की मुंबई की घटना में हुई मृत्यु के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा महाव नाले के कार्यों के संबंध में भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने महाव नाले से संबंधित चल रहे कार्यों की जानकारी सक्षम अधिकारियों से प्राप्त की। मुंबई के कुर्ला में नौतनवा क्षेत्र के मृत व घायल युवकों के स्वजन को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विधायक ने कहा कि पीड़ित स्वजन के साथ सरकार संबल बनकर खड़ी है। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जो लोग मुंबई में फंसे हैं उनसे भी संपर्क साध कर अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस संबंध में मुंबई प्रशासन से भी संपर्क साधा जा रहा है। इस मौके पर नौतनवा के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष (भाजपा युवा मोर्चा) कमलेश पाण्डेय व सूरज राय मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.